1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BREAKING: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.8

BREAKING: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.8

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2016 04:15 pm IST,  Updated : Apr 10, 2016 04:35 pm IST

नई दिल्ली: श्रीनगर में आए तेज भूकंप के झटकों को राजधनी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर सहित पूर उत्तर भारत में भूकंप के झटकों से लोग हिल गए। अफगानिस्तान के हिंदुकुश

earthquake- India TV Hindi
earthquake

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड और हिमाचल के कई इलाकों में भी भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई। इसके साथ ही अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कई इलाकों में भी तेज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

 

4 बजकर एक मिनट पर आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदुकुश की पहाड़ियों पर बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 बताई जा रही है।  भूकंप के सबसे ज्यादा झटके पाकिस्तान और अफगानिस्तान में महसूस किए गए। राजधानी दिल्ली में भूकंप आते ही लोग दहशत में घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत