नई दिल्ली: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में और कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों में बुधवार शाम हल्का भूकंप महसूस किया गया। यह जानकारी मौसम विभाग के अधिकारियों ने दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई।
मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख सोनम लोटस ने श्रीनगर में कहा कि भूकंप के झटके कश्मीर घाटी में भी महसूस किए गए।
रिपोर्टों के अनुसार भूकंप के झटके रात 8.02 बजे महसूस किए गए।