1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिजोरम में भूकंप के कारण भूस्खलन, प्रदेश में पांच हफ्ते में 23वीं बार हिली धरती

मिजोरम में भूकंप के कारण भूस्खलन, प्रदेश में पांच हफ्ते में 23वीं बार हिली धरती

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2020 10:52 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 10:52 pm IST

चंफई की पुलिस उपायुक्त मारिया सी टी जुआली ने पीटीआई भाषा को बताया कि भूकंप और भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की घटना हुयी। 

earthquake in mizoram causes landslide । मिजोरम में भूकंप के कारण भूस्खलन, प्रदेश में पांच हफ्ते में- India TV Hindi
मिजोरम में भूकंप के कारण भूस्खलन, प्रदेश में पांच हफ्ते में 23वीं बार हिली धरती Image Source : PTI

आइजोल. मिजोरम की भारत म्यांमार सीमा पर स्थित चंफई जिले में भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गयी। पिछले पांच हफ्ते में पूर्वोत्तर प्रदेश में 23वीं बार भूकंप से धरती हिली है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (एनसीएस) ने कहा है कि प्रदेश में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बज कर 16 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसका केंद्र चंफई से 29 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित था।

चंफई की पुलिस उपायुक्त मारिया सी टी जुआली ने पीटीआई भाषा को बताया कि भूकंप और भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की घटना हुयी। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण दो इमारतों को खाली करा लिया गया है और दंग्तालंग गांव में जल आपूर्ति प्रणाली क्षतिग्रस्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि कई लोगों ने शिविर, टेंट एवं अन्य अस्थायी आवास बना लिए हैं और लगातार आ रहे भूकंपों के कारण लोग घरों के बाहर ही सो रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार जिला प्रशासन उन लोगों को सभी जरूरी चीजें मुहैया करा रहा है जिनमें पानी, सोलर लैंप, आदि शामिल है। प्रदेश में 18 जून के बाद से एक के बाद एक, कई बार भूकंप का झटका महसूस किया गया है जिसमें चंफई सबसे अधिक प्रभावित है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।