1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल, भारत में भूकंप से 19 मरे, सैंकड़ों घायल

नेपाल, भारत में भूकंप से 19 मरे, सैंकड़ों घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 12, 2015 04:18 pm IST,  Updated : May 12, 2015 04:31 pm IST

काठमांडू:  भारत और नेपाल में मंगलवार को आए भूकंप में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैंकड़ों अन्य घायल हो गए। भारत में जहां 12 लोगों के मरने की ख़बर है

नेपाल, भारत में भूकंप...- India TV Hindi
नेपाल, भारत में भूकंप से 19 मरे, सैंकड़ों घायल

काठमांडू:  भारत और नेपाल में मंगलवार को आए भूकंप में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैंकड़ों अन्य घायल हो गए। भारत में जहां 12 लोगों के मरने की ख़बर है वही नेपाल में 7 लोग इसकी चपेट में  आए हैं।  

जानकारी के मताबिक, नेपाल के काठमांडू से 82 किमी दूर कोडारी के करीब चीन की सीमा के पास झाम भूकंप का केंद्र था।

भूकंप का प्रभाव दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश में भी महसूस किया गया। उत्तर प्रदेश के संभल और हमीरपुर में घर गिरने से दो व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं, बिहार में दस की मौत हुई है।

पुलिस प्रवक्ता कमल सिंह बाम ने कहा कि सिंधुपालचौक जिले के चौतारा कस्बे में चार, जबकि काठमांडू में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।

इससे पहले समाचार चैनल बीबीसी की एक रपट में चार लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी।

बाम ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है, क्योंकि अन्य इलाकों से खबरें आनी अभी बाकी हैं।

उन्होंने कहा कि हादसे में दर्जनों इमारतें धराशायी हो गई हैं।

जमीन के 19 किमी अंदर इस भूकंप का केंद्र था। इसके अलावा, पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी आए भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

इसके पहले 25 अप्रैल को नेपाल में 7.9 तीव्रता वाला भूकंप आया था जिसके बाद भारी तबाही मची थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत