1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खतरनाक भूकंप से फिर दहल सकता है भारत

खतरनाक भूकंप से फिर दहल सकता है भारत

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2015 09:48 am IST,  Updated : Aug 08, 2015 10:17 am IST

नई दिल्ली: उत्तर भारत और पश्चिमी नेपाल में एक बार फिर खतरनाक भूकंप आ सकता है। जिससे भारी तबाही मच सकती है । वैज्ञानिकों का यह शोध ऐसे वक्त में आया है, जब इसी साल

खतरनाक भूकंप से फिर...- India TV Hindi
खतरनाक भूकंप से फिर दहल सकता है भारत

नई दिल्ली: उत्तर भारत और पश्चिमी नेपाल में एक बार फिर खतरनाक भूकंप आ सकता है। जिससे भारी तबाही मच सकती है । वैज्ञानिकों का यह शोध ऐसे वक्त में आया है, जब इसी साल अप्रैल में माह में नेपाल में 7.8 रिएक्टर स्केल की तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तांडव मचाया था।

इस घटना में करीब 20 हजार लोग मारे गए थे। भारत के नेपाल से सटे कई इलाकों में भी जानमाल का नुकसान हुआ था।

पढ़ें: अब चुंबक बचाएगा भूकंप से आपका घर, जानें कैसे.....

ग्राउंड मोशन को मापने वाले एक्सीलिरोमीटर और जीपीएस डेटा के विश्लेषण के आधार पर यह शोध किया गया है।

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रफेसर जीन फिलिपे अवुयाक ने उत्तर भारत को भूकंप की दृष्टि से खतरनाक बताते हुए कहा, 'यह ऐसा इलाका है, जिस पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है, क्योंकि यहां आबादी बहुत अधिक है। पश्चिमी नेपाल ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत में भी भूकंप का बड़ा खतरा है।'

शोधकर्ताओं के मुताबिक इस इलाके में भूकंप उत्तर भारत की मेगा प्लेट और यूरेशिया में घर्षण की वजह से आते हैं। इन प्लेटों में टकराव की वजह से हिमालय भी हर साल दो सेंटीमीटर और ऊंचा हो जाता है।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल को आए भूकंप का केंद्र काठमांडू से 75 किलोमीटर दूर स्थित नेपाल का गोरखा जिला था। जहां से भूकंप प्रति 2.8 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से पूर्व की ओर बढ़ते हुए भारत तक पहुंच गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत