1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड: उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 मापी गई

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 मापी गई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2021 12:10 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 12:16 pm IST

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है।

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 मापी गई- India TV Hindi
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 मापी गई Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली:  उत्तराखंड की धरती एकबार फिर भूकंप से कांप उठी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.3 आंकी गई है। हालांकि इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड का उत्तरकाशी इलाका भूकंप की दृष्टि से बेहत संवेदनशील है। इससे पहले एक दिसंबर को भी उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रदता 3.5 मापी गई थी। हालांकि इस भूकंप से जानमाल की कोई हानि नहीं हुई थी। हरिद्वार तथा इसके आसपास के इलाकों जैसे रुड़की, लक्सर और देहरादून में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत