1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनी लॉन्‍ड्रिंग: ईडी ने की टीएमसी सांसद के डी सिंह की 238 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

मनी लॉन्‍ड्रिंग: ईडी ने की टीएमसी सांसद के डी सिंह की 238 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2019 10:34 am IST,  Updated : Jan 28, 2019 10:34 am IST

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्य सभा सांसद केडी सिंह की 238 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर दी है।

ED- India TV Hindi
ED

मनी लॉन्‍ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्‍य सभा सांसद केडी सिंह की 238 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर दी है। ईडी ने कुर्की की यह कार्रवाई मनी लांड्रिग एक्ट के तहत की है। 

राज्‍य सभा सासद की कुर्क की गई संपत्ति में हिमाचल प्रदेश के कुफरी में रिसोर्ट शामिल है। इसके साथ ही चंडीगढ में एक शोरूम समेत पंचकूला, पंजाब और हरियाणा में संपत्ति भी शामिल हैं, जिन्‍हें कुर्क किया गया है। इसके अलावा ईडी ने केडी सिंह के एचडीएफसी औऱ पीएनबी के बैंक खाते भी कुर्क किए हैं। 

ईडी की अलकेमिस्ट ग्रुप आफ कंपनीज के खिलाफ कार्रवाई थी। आरोप है कि इस ग्रुप ने निवेशको से विभिन्न पोंजी स्कीमो के जरिए 1900 करोड रुपये वसूले थे। जिस मकसद से पैसा लिया गया था उसमें नही लगाया गया। उसकी जगह पैसा दूसरी कंपनियो में भेजा गया और जमीनें खरीदे गई। सेबी की रिपोर्ट के आधार पर ईडी ने मनी लांड्रिग का मुकदमा दर्ज किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत