1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में ED ने PFI के सदस्यों, उससे जुड़े NGO को समन भेजा: अधिकारी

धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में ED ने PFI के सदस्यों, उससे जुड़े NGO को समन भेजा: अधिकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2020 06:51 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 07:49 pm IST

ED ने PFI से जुड़े 5 लोगों को सम्मन जारी किया है। ये सभी लोग दिल्ली और केरल के रहने वाले हैं।

ED- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। ED ने PFI से जुड़े 5 लोगों को सम्मन जारी किया है। ये सभी लोग दिल्ली और केरल के रहने वाले हैं। इन सभी को सीएए विरोधी प्रदर्शनों की फंडिंग के सिलसिले में पूछताछ के लिए सम्मन गया है।

शाहीन बाग थाने गई थी ED की टीम

ED की टीम शाहीन बाग थाने गई थी। ये दो लोगों की टीम थी, जिन्होंने दो लोगों को थाने बुलाया और उनसे PFI के ऑफिस के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि ये ऑफिस केरल के रहने वाले लोगों का है। यहां किराए पर है। ED ने इन्हें 5 नोटिस सर्व कराए कि केरल वालोंको दें और जांच ज्वाइन करने के लिए कहें। इस तरह से टोटल 7 थे, पांच केरल के जो मिले नहीं, 2 दिल्ली के जिन्हें सर्व कराए नोटिस। इस तरीके से कहा जा सकता है ईडी ने शाहीन बाग में PFI दफ्तर के लोगों को नोटिस दिया। 2 लोग जिनकी बिल्डिंग है, वो मिले बाकी चलाने वाले केरल गए हैं। इन सबको जांच में आने के लिए बोला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत