1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव को चुनाव ड्यूटी से दूर रखने को कहा

चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव को चुनाव ड्यूटी से दूर रखने को कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2020 10:15 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 10:47 pm IST

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव के को चुनाव आयोग ने चुनाव ड्यूटी से अलग रखने का आदेश देने के साथ ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर से उन्हें वॉर्निंग देने को कहा गया है।

चुनाव आयोग ने क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश देव को चुनाव ड्यूटी से दूर रखने को कहा- India TV Hindi
चुनाव आयोग ने क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश देव को चुनाव ड्यूटी से दूर रखने को कहा Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव के को चुनाव आयोग ने चुनाव ड्यूटी से अलग रखने का आदेश देने के साथ ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर से उन्हें वॉर्निंग देने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने राजेश देव के उस बयान को पर संज्ञान लिया है जो उन्होंने शाहीन बाग फायरिंग को लेकर दिया था। उन्होंने मीडिया कर्मियों को यह जानकारी दी थी कि फायरिंग करनेवाला कपिल गुर्जर और उसके पिता का संबंध आम आदमी पार्टी से है।

राजेश देव ने कहा था कि शाहीनबाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन किया था।राजेश देव के इस बयान को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है और उन्हें चुनाव ड्यूटी से अलग रखने को कहा है।

चुनाव आयोग ने क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश देव को चुनाव ड्यूटी से दूर रखने को कहा
चुनाव आयोग ने क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश देव को चुनाव ड्यूटी से दूर रखने को कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत