1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खाने की तलाश में हाथी ने किराना दुकान और रसोईघर पर किया हमला

खाने की तलाश में हाथी ने किराना दुकान और रसोईघर पर किया हमला

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 13, 2020 04:59 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 04:59 pm IST

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के एक गांव में खाने की तलाश में आए हाथी ने हमला कर एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया और किराना दुकान में तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

अलीपुरद्वार: पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के एक गांव में खाने की तलाश में आए हाथी ने हमला कर एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया और किराना दुकान में तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना मालबाजार ब्लॉक के राजदंग गांव की है जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल है। उन्होंने बताया कि खाने की तलाश में हाथी कथाम्बरी जंगल से आया और घर में बनी रसोईघर और किराना दुकान पर हमला कर दिया। 

अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि गांववालों की मांग पर वन अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है। पंचायत समिति सदस्य परिश्रम चिक बारिक ने कहा कि हाल के दिनों में इलाके में रसोईघर और किराना दुकान पर हाथियों के हमले बढ़े हैं। इस समस्या को वन अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि वे हाथी को दोबारा जंगल में भेजने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत