1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक! चार दिन में दो लोगों को कुचला

रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक! चार दिन में दो लोगों को कुचला

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 18, 2020 10:09 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 10:09 pm IST

रामगढ़ के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) ने मंगलवार को बताया कि हाथियों के एक समूह ने गोला क्षेत्र के जंगल में जयंतीबेड़ा गांव में सुबह 65 वर्षीय सुलेमान अंसारी को कुचल कर मार दिया। 

elephants crushes two people to death in ramgarh jharkhand । रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक! चार दि- India TV Hindi
रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक! चार दिन में दो लोगों को कुचला (Representational Image) Image Source : PTI

रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने मंगलवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। हाथियों की झुंड से कुचलकर मौत की यह पिछले चार दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले शनिवार को हाथियों ने 25 साल के युवक रमेश मूर्मू को कुचल दिया था, जिसका रिम्स, रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई।

रामगढ़ के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) ने मंगलवार को बताया कि हाथियों के एक समूह ने गोला क्षेत्र के जंगल में जयंतीबेड़ा गांव में सुबह 65 वर्षीय सुलेमान अंसारी को कुचल कर मार दिया। सुलेमान का शव पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। वन विभाग ने उनके परिजनों को नियमानुसार चार लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि गोला के जंगल हाथियों के कोरिडोर में आते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत