1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हमने नहीं दी नित्यानंद को शरण, न ही की किसी भी तरह की मदद: इक्वाडोर

हमने नहीं दी नित्यानंद को शरण, न ही की किसी भी तरह की मदद: इक्वाडोर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2019 06:22 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 06:22 pm IST

बयान में कहा गया है कि हम स्पष्ट रूप से इस कथन से इनकार करते हैं, जहां भी प्रकाशित किया गया है, स्वयंभू गुरु नित्यानंद को इक्वाडोर द्वारा शरण दी गई थी।

भगोड़े स्वयंभू भगवान नित्यानंद- India TV Hindi
भगोड़े स्वयंभू भगवान नित्यानंद Image Source : FILE

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित इक्वाडोर के दूतावास ने नित्यानंद को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। बयान में कहा गया है कि हम स्पष्ट रूप से इस कथन से इनकार करते हैं, जहां भी प्रकाशित किया गया है, स्वयंभू गुरु नित्यानंद को इक्वाडोर द्वारा शरण दी गई थी।

सरकार ने नित्यानंद का पासपोर्ट रद्द कर दिया है: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने विवादास्पद स्वयंभू बाबा नित्यानंद का पासपोर्ट रद्द कर दिया है और नये पासपोर्ट की उसकी याचिका भी खारिज कर दी है। मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यह भी कहा कि मंत्रालय ने विदेशों में स्थित सभी मिशनों और पोस्टों को नित्यानंद के बारे में सतर्क कर दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत