1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित, कर्नाटक के CM येदियुरप्पा ‘घर से काम करेंगे’

कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित, कर्नाटक के CM येदियुरप्पा ‘घर से काम करेंगे’

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 10, 2020 04:24 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 04:24 pm IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके कार्यालय सह आवास के कुछ कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद वह एहतियात के तौर पर घर से काम करेंगे।

कर्मचारी कोरोना वायरस...- India TV Hindi
कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित, कर्नाटक के CM येदियुरप्पा ‘घर से काम करेंगे’ Image Source : FILE PHOTO

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके कार्यालय सह आवास के कुछ कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद वह एहतियात के तौर पर घर से काम करेंगे। एक बयान में येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं आज से अगले कुछ दिन तक घर से ही काम करूंगा क्योंकि कार्यालय सह आवास कृष्णा के कुछ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि वह जरूरी दिशानिर्देश और सलाह ऑनलाइन ही देंगे। येदियुरप्पा ने खुद को स्वस्थ बताते हुए लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए जरूरी दिशानिर्देश का पालन करें। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय सह आवास कृष्णा को संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद किया गया था क्योंकि यहां तैनात एक पुलिस कांस्टेबल का रिश्तेदार संक्रमित पाया गया था।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कनार्टक में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,200 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30,000 से अधिक हो गई। इस बीमारी से 17 और लोगों की जान जाने के बाद कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा बृहस्पतिवार को 486 हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत