1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. HR में दिखीं साक्षात लक्ष्मी, बोनस में मिला मनचाहा ईनाम

HR में दिखीं साक्षात लक्ष्मी, बोनस में मिला मनचाहा ईनाम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 04, 2015 07:09 pm IST,  Updated : Nov 04, 2015 07:52 pm IST

नई दिल्ली: दीपावली नजदीक है ऐसे में कॉरपोरेट ऑफिस में काम करने वाले तमाम कर्मचारी एक उम्मीद लगाना शुरु कर देते हैं कि इस बार कंपनी उसे कोई अच्छा सा बोनस या गिफ्ट देगी। यह

HR में दिखीं साक्षात...- India TV Hindi
HR में दिखीं साक्षात लक्ष्मी, बोनस में मिला मनचाहा ईनाम

नई दिल्ली: दीपावली नजदीक है ऐसे में कॉरपोरेट ऑफिस में काम करने वाले तमाम कर्मचारी एक उम्मीद लगाना शुरु कर देते हैं कि इस बार कंपनी उसे कोई अच्छा सा बोनस या गिफ्ट देगी। यह एक ऐसा दौर होता है जब हमें HR में साक्षात देवी मां दिखाई देने लग जाती है। मगर जब तमाम उम्मीदों और कयासों के बीच एक मेहनतकश एंप्लाई की आखों के सामने सारी उम्मीदें हकीकत से कोसों दूर जाने लगती हैं तो फिर गुस्से का भाव चेहरे की भौंहों से सरकता हुआ, होठों तक आते आते तरह-तरह के शब्दों जरिए जज्बातों के साथ बयां होने लगता है। हालांकि एक आध विरले दिवाली के आखिरी दिन तक चमत्कार की उम्मीद नहीं छोड़ते और दिवाली के दिन मिलने वाले मिठाई के डिब्बे और हैप्पी दिवाली के कार्ड को भी बोनस का लेटर तक समझकर चेहरे पर हंसी के भाव ले आते हैं। मगर वो कहते हैं न कि प्राइवेट नौकरी करने वाले कर्मचारी की खुशियां भी छद्म होती है। इन तमाम दुखों के बीच हम आम कर्मचारी हर बार दिल को यही दिलासा भर दे देते हैं, चलो कोई नहीं अगली बार।

क्या है वीडियो में- 

फंकी फ्लंकी नाम के बैनर तले यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो में उस अहसास को बयां करने की कोशिश की है जिसे हर कर्मचारी हर बड़े त्योहार से पहले जीने की कोशिश शिद्दत के साथ करता है।

अगली स्लाइड पर देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत