1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: कुलगाम के आतंकियों से मुठभेड़ शुरू, सुरक्षाबलों ने ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू कश्मीर: कुलगाम के आतंकियों से मुठभेड़ शुरू, सुरक्षाबलों ने ने एक आतंकी को किया ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2020 02:05 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 02:31 pm IST

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एक बार फिर से एन्काउंटर शुरू होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकवादियों के खिलाफ यह मुठभेड़ कुलगाम के आरा में चल रही है।

Encounter- India TV Hindi
Encounter Image Source : AP

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एक बार फिर से एन्काउंटर शुरू होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकवादियों के खिलाफ यह मुठभेड़ कुलगाम के आरा में चल रही है। अभी प्राप्त सूचना के अनुसार सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकी को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरा में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त दस्ते ने कार्रवाई शुरू कर दी। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के आरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानाकरी मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। अधिकारी ने कहा कि बल जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तो आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। अंतिम खबर मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत