1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2020 07:27 am IST,  Updated : May 14, 2020 09:38 am IST

जम्मू कश्मीर के दक्षिणी जिले कुलगाम में कल देर रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई।

Kulgam Encounter- India TV Hindi
Kulgam Encounter Image Source : AP

जम्मू कश्मीर के दक्षिणी जिले कुलगाम में कल देर रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ कुलगाम के यमराक क्षेत्र में चल रही है। यहां पर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने आतंकवादियों को घेर लिया है।में  सुरक्षाबलों के अनुसार यहां पर 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जहां फायरिंग चल रही है वह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले की यारीपोरा बेल्ट में आता है। ये आतंकी यमराक गांव में छिपे थे। पुलिस को यहां पर 2 से 3 आ​तंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर दक्षिण कश्मीर जिले के यमरच इलाके में रात के वक्त घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान आतंकवादियों ने गश्ती दल पर गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सैन्य बल भेजा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत