1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां के गहांद में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी

जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां के गहांद में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2019 08:44 am IST,  Updated : Apr 13, 2019 12:44 pm IST

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ राज्य के शोपियां जिले में चल रही है।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

जम्‍मू कश्‍मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ राज्‍य के शोपियां जिले के ​गहांद क्षेत्र में चल रही है। सुरक्षा बलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।  

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ शोपिया मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।’’ उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और ऐसी चीजें बरामद हुई हैं जिनका इस्तेमाल युद्ध में किया जाता है। प्रवक्ता ने बताया कि अभियान जारी है। 

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां के गाहंद क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी करके शनिवार सुबह तलाश अभियान शुरू किया। यह तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत