1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर: सोपोर में भीषण मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बलों ने 1 आतंकी को किया ढेर, इंटरनेट सेवाएं ठप

जम्‍मू-कश्‍मीर: सोपोर में भीषण मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बलों ने 1 आतंकी को किया ढेर, इंटरनेट सेवाएं ठप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2019 06:44 am IST,  Updated : Feb 22, 2019 09:34 am IST

जम्मू कश्मीर के सापोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

जम्‍मू कश्‍मीर के सापोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उत्‍तरी कश्‍मीर के बारामुला जिले के सोपोर स्थित वरपुरा गांव में सुरक्षा बलों ने इलाके में 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है। इसमें से एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। फिलहाल दोनों ओर से भीषण गोलाबारी जारी है।

राजस्‍थान रायफल, सीआरपीएफ, जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और एसओजी के इस जॉइंट ऑपरेशन में इलाके को खाली कराने की कोशिश की जा रही है। इस बीच सोपोर में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही इलाके में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वहां मौजूद आतंकवादियों ने तलाश अभियान चला रहे सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत