1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, बांदीपुरा एंकाउंटर में दो आतंकियों को किया ढेर

जम्‍मू कश्‍मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, बांदीपुरा एंकाउंटर में दो आतंकियों को किया ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2019 08:07 am IST,  Updated : Nov 11, 2019 09:37 am IST

जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने यहां 1 आतंकी को ढेर कर दिया है।

Encounter - India TV Hindi
Encounter 

जम्‍मू कश्‍मीर के बांदीपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने यहां 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह एन्‍काउंटर कल शाम 6 बजे से जारी है। यहां सुरक्षाबलों को दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर आतंकियों के सफाए की योजना बनाई। 

फिलहाल एन्‍काउंटर जारी है। सुरक्षाबल और आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चला रह हैं। फिलहाल आतंकी के संगठन के बारे में भी जानकारी नहीं मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत