1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ खत्म, तीसरा आतंकी भी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ खत्म, तीसरा आतंकी भी ढेर

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2017 11:33 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 11:33 pm IST

दक्षिण कश्मीर के एक गांव में 24 घंटों से चल रही मुठभेड़ आज समाप्त हो गयी और सुरक्षा बलों ने तीसरे आतंकवादी को भी ढेर कर दिया।

kashmir encounter- India TV Hindi
kashmir encounter Image Source : PTI

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के एक गांव में 24 घंटों से चल रही मुठभेड़ आज समाप्त हो गयी और सुरक्षा बलों ने तीसरे आतंकवादी को भी ढेर कर दिया। वहीं राज्य के पुलिस प्रमुख ने हथियार छोड़कर मुख्य धारा में शामिल होने वाले स्थानीय आतंकवादियों को सभी संभव मदद देने का वादा किया। 

पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने आतंकवादियों से यह अपील न सिर्फ पुलिस प्रमुख के रूप में बल्कि एक पिता के रूप में की और कहा कि इच्छुक युवाओं को सुविधाएं देने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और उप महानिरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। 

उनकी अपील ऐसे दिन आयी है जब हिजबुल मुजाहिद्दीन का तीसरा आतंकवादी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में मारा गया। यह मुठभेड यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर पुलवामा जिले के बहमनू गांव में हुयी। मुठभेड में कल दो आतंकवादियों जहांगीर अहमद और किफायत खांडे की मौत हो गयी थी। 

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि तीसरा आतंकवादी एक मकान में छिपा हुआ था। वह आज सुबह करीब आठ बजे मारा गया। तीनों आतंकवादियों के साथ ही तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन आतंकवादियों का मारा जाना सेना के लिए एक बडी उपलब्धि है वहीं हिजबुल के लिए बडा झाटका है। 

अभियान के दौरान सेना के दो कर्मी भी घायल हो गए। इसके साथ ही मुठभेड स्थल के पास प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्वाई में चार नागरिक घायल हो गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत