1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: पुलवामा के मारवाल इलाके में एनकाउंटर, पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा

जम्मू कश्मीर: पुलवामा के मारवाल इलाके में एनकाउंटर, पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 15, 2020 08:07 am IST,  Updated : Sep 15, 2020 10:00 am IST

Encounter in Marwal area of Pulwama: जम्मू कश्मीर में मंगलवार सुबह एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एन्काउंटर शुरू हो गया है।

Encounter in Jammu Kashmir Marwal area of Pulwama- India TV Hindi
Encounter in Jammu Kashmir Marwal area of Pulwama Image Source : ANI

जम्मू कश्मीर में मंगलवार सुबह एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एन्काउंटर शुरू हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ पुलवामा के मारवाल इलाके में चल रही है। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों और जम्मू कश्मीर पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के मारवाल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है, विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत