1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ शुरू, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ शुरू, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 22, 2020 10:36 am IST,  Updated : Jun 22, 2020 11:30 am IST

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग स्थित सोमवार सुबह एक बार​ फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

Jammu Kashmir Encounter- India TV Hindi
Jammu Kashmir Encounter Image Source : AP

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग स्थित सोमवार सुबह एक बार​ फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ अनंतनाग के वेरीनाग इलाके के घने जंगल के इलाके में यह मुठभेड़ जारी है। यहां आतंकवादियों के छिपे होन की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में वन क्षेत्र कापरान की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर की गई गोलीबारी के बाद यह अभियान मुठभेड़ में बदल गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और विस्तृत जानकारियों का इंतजार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत