1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश नाकाम, पंपोर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंंकी

जम्‍मू कश्‍मीर: गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश नाकाम, पंपोर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंंकी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2019 07:25 am IST,  Updated : Jan 26, 2019 11:07 am IST

जम्मू कश्मीर के पंपोर में शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ पंपोर के खनमू इलाके में जारी है।

jammu Kashmir Encounter - India TV Hindi
jammu Kashmir Encounter 

जम्‍मू कश्‍मीर के पंपोर में शनिवार सुबह मुठभेड़ मेें सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। आतंकी एक स्‍कूल में छिपे हुए थे। आतंकियों के पास से सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्‍या में गोला बारूद बरामद किया है। सूचना मिली थी कि ये आतंकी गणतंत्र दिवस पर बड़ी गड़बड़ी फैलाने की तैयारी में थे। ​​सेना सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ पंपोर के खनमू इलाके में हुई है। यहां सुरक्षा बलों को 2 से 3 आतंकियों के एक सरकारी स्‍कूल में छिपे होने की खबर मिली थी। ​मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन काफी चौकन्‍ना है। मुठभेड़ के दौरान अफवाहों और पत्‍थरबाजी को रोकने के लिए इलाके की इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब राज्य के विभिन्न इलाकों में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। 
 
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। दोनों की पहचान और उनके समूह का पता लगाया जा रहा है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत