1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2020 10:38 am IST,  Updated : May 17, 2020 10:38 am IST

अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त बलों को इलाके में भेजा गया है। डोडा में इस महीने की शुरुआत में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था।

Encounter underway in Jammu and Kashmir's Doda district- India TV Hindi
Encounter underway in Jammu and Kashmir's Doda district Image Source : @TWITTER

डोडा/जम्मू। जम्मू कश्मीर में डोडा जिले के एक गांव में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डोडा शहर से 26 किलोमीटर दूर गुंडाना इलाके में पोस्ता-पोत्रा गांव में एक संयुक्त अभियान चलाया। इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त बलों को इलाके में भेजा गया है। डोडा में इस महीने की शुरुआत में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत