1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार : बेटी के साथ छेड़खानी के विरोध पर पिता की हत्या

बिहार : बेटी के साथ छेड़खानी के विरोध पर पिता की हत्या

 Written By: IANS
 Published : Apr 11, 2015 12:53 pm IST,  Updated : Apr 11, 2015 12:53 pm IST

बिहार: बिहार के सहरसा जिले के जलई क्षेत्र में बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को गोली मार दी गई। व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। जलई के सहायक थाना

- India TV Hindi

बिहार: बिहार के सहरसा जिले के जलई क्षेत्र में बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को गोली मार दी गई। व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। जलई के सहायक थाना प्रभारी मनोज प्रसाद सिंह ने शनिवार को बताया कि कमला बलान पश्चिम तटबंध पर शुक्रवार रात बाइक पर सवार दो लोग चाय की दुकान लगाने वाले मोहम्मद मुस्ताक उर्फ मुसाफिर की दुकान पर पहुंचे और खाना मांगने लगे।

 

मुश्ताक के भोजन की सेवा उपलब्ध नहीं होने की बात कहने पर बाइक सवारों से वहां खड़ी मुस्ताक की बेटी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पिता द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने मुश्ताक को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी अस्मिता खातुन के बयान पर जलई सहायक थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा के सदर अस्पताल भेज दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत