जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के जैनापोरा बेल्ट के सुगन द्रगड़ क्षेत्र में जारी है। सुरक्षा बलों को इस क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद 44 राष्ट्रीय राइफल के साथ एक संयुक्त दल ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसी बीच दूसरी ओर से फायरिंग शुरू हो गई। सुरक्षा बलों के अनुसार 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया गया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- जम्मू कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा
जम्मू कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा
जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के जैनापोरा बेल्ट के सुगन द्रगड़ क्षेत्र में जारी है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement