1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्यप्रदेश के झाबुआ में विस्फोट, 80 की मौत

मध्यप्रदेश के झाबुआ में विस्फोट, 80 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 12, 2015 10:08 am IST,  Updated : Sep 12, 2015 10:03 pm IST

झाबुआ: मध्यप्रदेश के झाबुआ में एक इमारत में ब्लास्ट होने से करीब 80 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। पटेलावाद में स्थित एक इमारत में जिलेटिन

मध्यप्रदेश के झाबुआ...- India TV Hindi
मध्यप्रदेश के झाबुआ में विस्फोट, 80 की मौत

झाबुआ: मध्यप्रदेश के झाबुआ में एक इमारत में ब्लास्ट होने से करीब 80 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। पटेलावाद में स्थित एक इमारत में जिलेटिन और डेटोनेटर रखे जाने की खबर है। धमाके से आसपास के कई मकान भी तबाह हो गय़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह का समय था और लोग अपने कामकाज में लगे थे, तभी चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटा और उसके बाद एक मकान में धमाका हुआ, जिससे मकान पूरी तरह ढह गया।

आशंका जताई जा रही है कि मकान में विस्फोटक पदार्थ रखे हुए थे।

इधर राजधानी भोपाल में गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही साथ मृतकों के परिजनों और घायलों को उचित मदद का आश्वासन दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत