1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदेश मंत्रालय ने तन्वी सेठ और अनस सिद्दीकी के पासपोर्ट जारी किए

विदेश मंत्रालय ने तन्वी सेठ और अनस सिद्दीकी के पासपोर्ट जारी किए

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 04, 2018 04:24 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 04:24 pm IST

स्थानीय कार्यालय ने विदेश मंत्रालय के नए नियमों के तहत तन्वी सेठ और अनस सिद्दीकी के पासपोर्ट जारी कर दिये हैं। स्थानीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने आज बताया कि तन्वी सेठ और अनस सिद्दीकी के पासपोर्ट जारी कर दिये गये हैं।

External Affairs Ministry issued passports of Tanvi Seth...- India TV Hindi
External Affairs Ministry issued passports of Tanvi Seth and Anas Siddiqui

लखनऊ: स्थानीय कार्यालय ने विदेश मंत्रालय के नए नियमों के तहत तन्वी सेठ और अनस सिद्दीकी के पासपोर्ट जारी कर दिये हैं। स्थानीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने आज बताया कि तन्वी सेठ और अनस सिद्दीकी के पासपोर्ट जारी कर दिये गये हैं। (मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर विश्वासघात और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया )

विदेश मंत्रालय के जून 2018 के नियमों के अनुसार पुलिस रिपोर्ट में छह अहम बिंदुओं में अगर आवेदक पर कोई आपराधिक केस नहीं है और उसकी नागरिकता पर कोई विवाद नहीं है तो पासपोर्ट नहीं रोका जा सकता। इसी आधार पर तन्वी और अनस को पासपोर्ट जारी किया गया है।

गौरतलब है कि नोएडा की रहने वाली तन्‍वी सेठ अपना पासपोर्ट बनवाने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंची थी। इस दौरान तन्‍वी ने पासपोर्ट अधीक्षक विकास मिश्र पर धर्म के नाम पर उन्‍हें अपमानित करने का आरोप लगाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत