स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पासपोर्ट जब्त करने और उनकी निगरानी बढ़ाए जाने की मांग की गई है। मामले के शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने उनके विदेश भागने के फिराक में होने का दावा किया है।
अगर आपके पास शेंगेन वीजा है तो आप यूरोपीय देशों के अलावा और भी कई देशों में वीजा-फ्री एंट्री कर सकते हैं।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नागरिक अब 56 देशों में वीजा-फ्री एंट्री कर सकते हैं, जो इस साल जनवरी में 55 था। हालांकि, पिछले साल 2025 में भारतीय नागरिक कुल 57 देशों में वीजा-फ्री एंट्री कर सकते थे।
भारत का पासपोर्ट विश्व के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की सूची में 75वें स्थान पर पहुंच गया है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के फरवरी 2026 के नवीनतम आंकड़ों में यह बात सामने आई है। 2026 की शुरुआत में भारत का पासपोर्ट 80वें स्थान पर था।
सऊदी अरब ने ऊंटों के लिए ऑफिशियल पासपोर्ट जारी करने की योजना शुरू की है। अधिकारियों का मानना है कि इससे देश में ऊंटों की आबादी को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिलेगी साथ ही कई अन्य लाभ भी होंगे।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमैन को हर पासपोर्ट देने के बदले 2000 रुपये मिले थे। अब पोस्टमैन के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों की तलाश जारी है।
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है और अब दोनों को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। दोनों भाई हादसे के बाद थाईलैंड भाग गए थे। जानें भारत सरकार ने किस कानून का किया इस्तेमाल?
गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। घटना के आरोपी थाईलैंड भाग गए हैं। उनकी दलील है कि आतिशबाजी से आग लगी थी। इधर, सरकार ने दोनों का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है।
DigiLocker में अब एक और जरूरी फीचर जुड़ गया है। डिजिलॉकर के जरिए अब पासपोर्ट को वेरिफाई किया जा सकेगा। इस फीचर के जुड़ने से घर बैठे आप पासपोर्ट के डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कर सकेंगे।
अमेरिका ने नेशनल गार्ड पर हमले के बाद अफगान पासपोर्ट पर यात्रा करने वालों के वीजा पर रोक लगा दिया है। साथ ही शरण देने वाले आवेदनों को भी बैन कर दिया है।
ई-पासपोर्ट धारकों को अब हवाई अड्डे के इमीग्रेशन काउंटर पर वैरिफिकेशन के लिए बहुत समय गंवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ईरान जाने की इच्छा रखने वाले भारतीयों से जुड़ी बड़ी खबर है। ईरान ने आम भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट सुविधा निलंबित कर दी है।
जस्टिस अजित कुमार और जस्टिस स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने यह निर्णय पीलीभीत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी NOC के आधार पर 10 वर्ष की अवधि के लिए पुन: पासपोर्ट जारी करने के अनुरोध वाली याचिका को खारिज करते हुए दिया।
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में अमेरिकी पासपोर्ट पहली बार टॉप 10 से बाहर हो गया है, और अब 12वें स्थान पर है। सिंगापुर इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। अमेरिका की वीजा नीतियों और वैश्विक कूटनीतिक बदलावों ने इसकी रैंकिंग को प्रभावित किया है।
न्यायिक आयोग ने रअपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और चार अन्य के पासपोर्ट जब्त करने की सिफारिश की। आयोग ने ओली, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक और अन्य को निर्देश दिया कि अगर वे काठमांडू छोड़ना चाहते हैं तो अनुमति लें ताकि उनके खिलाफ जांच आगे बढ़ने पर जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
ई-पासपोर्ट एक नई और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की मदद से बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए लिहाज से काफी सिक्यॉर होंगे, जिसके साथ किसी भी तरह का फ्रॉड करना काफी मुश्किल होगा।
बांग्लादेश में इजरायल के खिलाफ और फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन भी हुए हैं। राजधानी ढाका में सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
नए आव्रजन विधेयक में होटल, विश्वविद्यालय, अन्य शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और नर्सिंग होम द्वारा विदेशियों के बारे में जरूरी सूचना देने का प्रावधान किया गया है, ताकि तय अवधि खत्म होने के बावजूद भारत में रहने वाले विदेशियों पर नजर रखी जा सके।
ललित मोदी को बड़ा झटका लगा है। वानुअतु के PM ने ललित मोदी को जारी किया गया पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया है।
अमेरिकी वीजा के लिए अप्लाई करने के लिए आपके पास एक वैलिड पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है। आप अमेरिका में जितने समय के लिए रहना चाहते हैं, आपका पासपोर्ट कम से कम उस अवधि से 6 महीने ज्यादा के लिए वैलिड होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आपको नए पासपोर्ट बनने तक इंतजार करना होगा।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़