1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Goa Nightclub Fire: 'आतिशबाजी से लगी आग', बताकर थाईलैंड भागे थे लूथरा ब्रदर्स, अब पासपोर्ट हुआ सस्पेंड

Goa Nightclub Fire: 'आतिशबाजी से लगी आग', बताकर थाईलैंड भागे थे लूथरा ब्रदर्स, अब पासपोर्ट हुआ सस्पेंड

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Kajal Kumari
 Published : Dec 11, 2025 07:53 am IST,  Updated : Dec 11, 2025 09:57 am IST

गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। घटना के आरोपी थाईलैंड भाग गए हैं। उनकी दलील है कि आतिशबाजी से आग लगी थी। इधर, सरकार ने दोनों का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है।

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड- India TV Hindi
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड Image Source : PTI

Goa Nightclub Fire: गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस अग्निकांड के मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा बताए जा रहे हैं। दोनों भाई घटना के बाद से ही फरार हैं। दोनों थाईलैंड भाग गए हैं। इधर, भारत में दोनों ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है जिसपर कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने जमानत दिए जाने का कड़ा विरोध किया, जबकि लूथरा ब्रदर्स के वकीलों ने दलील दी कि दोनों भाई घटना के समय मौजूद नहीं थे। उस नाइट क्लब का संचालन उनके पार्टनर और ऑपरेशनल मैनेजर्स करते थे, इसीलिए उन्हें अग्रिम जमानत मिलनी चाहिए।


सरकार लेगी सख्त एक्शन

गोवा पुलिस की पहल पर लुथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट सस्पेंड किए गए हैं और अब भारत सरकार लूथरा बंधुओं के ख़िलाफ़ सख़्त एक्शन लेगी। सरकार का अगला कदम दोनों का पासपोर्ट रद्द करने  का होगा। 

आतिशबाजी से लगी थी आग-लूथरा ब्रदर्स की दलील

रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत की सुनवाई के वक्त जज ने लूथरा ब्रदर्स के वकील से पूछा कि आपके मुवक्किल कहां हैं? इस सवाल के जवाब में वकील ने कहा कि वो तो थाईलैंड में हैं। आज भी अग्निकांड मामले के आरोपियों के अग्रिम जमानत मामले में सुनवाई होगी। लूथरा ब्रदर्स की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में दलील दी और कहा,  क्लब में आतिशबाजी और अनार जलाए गए, इस वजह से आग लगी। इस हादसे के लिए मुवक्किल जिम्मेदार नहीं हैं। वकील ने कहा, वे थाईलैंड बिजनेस टूर पर गए हैं और अब गिरफ्तारी की आशंका के चलते उनकी वापसी संभव नहीं है।

सस्पेंड किया गया आरोपियों का पासपोर्ट

खबरों के मुताबिक, गोवा पुलिस ने नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपियों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा, दोनों भाइयों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है। पासपोर्ट सस्पेंड किए जाने से अब वो जहां हैं, वहीं रहेंगे, आगे नहीं भाग पाएंगे। दोनों गोवा नाइट क्लब में आग लगने के कुछ घंटे बाद ही थाईलैंड भाग गए थे। बता दें कि इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है, जिससे भारत के लिए उनका प्रत्यर्पण आसान हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत