1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घर के अंदर घुस गया बाघ, पूरे गांव में मच गया हड़कंप, सामने आया डराने वाला Video

घर के अंदर घुस गया बाघ, पूरे गांव में मच गया हड़कंप, सामने आया डराने वाला Video

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 25, 2026 02:50 pm IST,  Updated : Sep 25, 2026 03:00 pm IST

ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक गांव में लोगों के बीच उस वक्त दहशत फैल गई जब एक परिवार के घर में बाघ घुस आया। बाध पहले एक परिवार के आवास के परिसर में घुसा। इसके बाद वह गांव के एक दूसरे घर में घुस गया।

Odisha mayurbhaj tiger entered in house- India TV Hindi
मयूरभंज में घर में घुस गया बाघ। Image Source : REPORTER

ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक गांव में बाघ के घर में घुसने से लोगों में दहशत फैल गई। बाघ को घर के परिसर में देखकर एक परिवार डर गया और खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। यह घटना करंजिया वन प्रमंडल के अंतर्गत सालेइबेडा ग्राम पंचायत के खपराखाई गांव की बताई जा रही है। घटना ने परिवार और पूरे इलाके में लोगों को डरा कर रख दिया। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पिछले करीब तीन दिनों से इलाके में बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। बाघ के बार-बार गांव के आसपास दिखाई देने से ग्रामीण पहले से ही डरे हुए थे। गुरुवार रात एक परिवार ने अपने घर के परिसर में बाघ को बैठे हुए देखा। बाघ वहां बैठकर गुर्राता हुआ नजर आया। बाघ को इतने करीब देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने तुरंत खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। इसके बाद परिवार ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी।

गांव के ही दूसरे घर में घुसा बाघ

सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बाघ को घर के परिसर से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। वन विभाग की टीम ने घर की लाइट बंद कर दी। इसके बाद बाघ वहां से निकलकर चला गया। इससे परिवार और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन कुछ ही समय बाद बाघ ने फिर से उसी गांव के एक दूसरे घर में प्रवेश कर लिया। बाघ दूसरे घर के अंदर ही मौजूद था, पर इस बार ग्रामीणों ने उसे घर के अंदर बंद कर दिया । वन विभाग के कर्मचारी घर के बाहर तैनात हुए और बाघ को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा। आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले ओडिशा के बालासोर जिले में सुबह-सुबह एक जंगली भालू घर में घुसकर बैठ गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भालू को वहां से हटाया था।

ग्रामीणों की चिंता बढ़ी

बाघ के बार-बार गांव में आने से मयूरभंज के खपराखाई और आसपास के गांवों में डर का माहौल है। पिछले तीन दिनों में बाघ की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और बाघ को सुरक्षित तरीके से जंगल में वापस भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- जमुई जैसा मामला फिर आया सामने..., श्रद्धालु युवक-युवती के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी और मारपीट

बाइक सवार के पेट में घुसी पेड़ से टूटी सूखी डाल, गंभीर रूप से घायल हुआ शख्स, इलाज जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।