1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति तरुण गज्जर ने बताई इसकी वजह

हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति तरुण गज्जर ने बताई इसकी वजह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 02:38 pm IST

तरुण गज्जर ने बताया कि पाटीदार आंदोलन के समय उनकी पत्नी गर्भवती थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन पाटीदार आंदोलन की वजह से उनको बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था

Faced problems because of Patidar agitation and decided to hit this man says man who slaped Hardik- India TV Hindi
Faced problems because of Patidar agitation and decided to hit this man says man who slaped Hardik Patel

अहमदाबाद। हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति तरुण गज्जर ने थप्पड़ मारने की वजह बताई है। तरुण गज्जर ने बताया कि पाटीदार आंदोलन के समय उनकी पत्नी गर्भवती थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन पाटीदार आंदोलन की वजह से उनको बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और मैने तभी फैसला कर लिया था कि एक दिन इस आदमी को मारूंगा।

इतना ही नहीं, तरुण गज्जर ने बताया कि अहमदाबाद में एक रैली की वजह से वह अपने बच्चे के लिए दवाएं नहीं ले पाए थे क्योंकि हर जगह बंद पड़ी थी। गज्जर ने कहा कि हार्दिक पटेल सड़कें बंद कर देता है, वह जब चाहे गुजरात को बंद कर देता है, वह ऐसा क्या है? गुजरात का हिटलर है?

इससे पहले कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को सुरेंद्रनगर में एक रैली के दौरान पड़े थप्पड़ों के बाद उनका बयान आया है। हार्दिक पटेल ने ‘थप्पड़ कांड’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें गोली मरवाएगी। हार्दिक ने अपने ट्वीट संदेश में यह आरोप लगाया है।

हार्दिक पटेल ने लिखा ‘’सुरेन्द्रनगर लोकसभा क्षेत्र के वढवान विधानसभा के बारह गाँव के प्रमुख लोगों को संबोधित किया। सभा के दौरान भाजपा के द्वारा मुझ पर हमला किया। मुझे मालूम है की आज सिर्फ़ थप्पड़ मारने का प्रयास हुआ है लेकिन कल भाजपा मुझे गोली मरवाएगी। हम किसान और नौजवानों की आवाज़ उठाते हैं। जय हिंद’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत