1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या कोरोना वैक्सीन से शरीर का DNA बदल जाएगा? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई

क्या कोरोना वैक्सीन से शरीर का DNA बदल जाएगा? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2020 06:31 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 06:36 pm IST

इन दिनों फैली एक अफवाह में दावा किया जा रहा है कि COVID-19 वैक्सीन से शरीर में mRNA अणु आएंगे, लोगों के DNA को बदल देगा।

क्या कोरोना वैक्सीन से शरीर का DNA बदल जाएगा? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई- India TV Hindi
क्या कोरोना वैक्सीन से शरीर का DNA बदल जाएगा? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई Image Source : AP

नई दिल्ली: पूरी दुनिया कोरोना वायरस की वैक्सीन का इंतजार कर रही है। हर शख्स कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़े ही आशावादी तरीके से आगे की ओर देख रहा है। दुनिया की बड़ी-बड़ी दवा बनाने वाली कंपनियां टीका खोज रही हैं। अच्छी खबर यह है कि जल्द ही वैक्सीन के तैयार होने की उम्मीद है, क्योंकि कई वैक्सीन कैंडिडेट्स का फेज तीन का ट्रायल चल रहा है और जल्द ही वह पूरा हो जाएगा। इसके सफल होने पर वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

यहां चिंता का विषय यह है कि कोरोना वायरस वैक्सीन के आने से पहले ही इससे जुड़ी कुछ अफवाहें फैल रही हैं, जिनमें तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इन दिनों फैली एक अफवाह में दावा किया जा रहा है कि COVID-19 वैक्सीन से शरीर में mRNA अणु आएंगे, लोगों के DNA को बदल देगा। लेकिन, यह दावा गलत है। इस दावे का कोई आधार नहीं है। PIB की फैक्ट चेक विंग ने इसपर एक फैक्ट चेक किया है, जिसमें दावे को गलत बताया गया है।

PIB की फैक्ट चेक विंग ने अपने ट्विटर हैंडल @PIBFactCheck से ट्वीट किया, "दावा- सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में दावा किया गया है कि COVID-19 वैक्सीन से शरीर में mRNA अणु आएंगे, जो लोगों के DNA को बदल देगा।........#PIBFactCheck: यह दावा फेक है। कोरोना वायरस वैक्सीन मानव डीएनए को नहीं बदलेगा।"

गौरतलब है कि भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 44,376 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 92 लाख के पार पहुंच गए। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 86.42 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 92,22,216 हो गए। 

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 481 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,34,699 पर पहुंच गई। वर्तमान में देश में कोविड-19 के 4,44,746 मरीज उपचाराधीन हैं। यह संख्या मंगलवार के मुकाबले 6,079 अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार पंद्रहवें दिन पांच लाख से कम रही। यह संक्रमण के कुल मामलों का 4.82 प्रतिशत है। 

आंकड़ों के अनुसार, ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 86,42,771 हो गई जिससे राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर 93.72 प्रतिशत हो गई। कोविड-19 से मरने वालों की दर 1.46 प्रतिशत है। बता दें कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, 24 नवंबर तक 13.48 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई। मंगलवार को 11,59,032 नमूनों की जांच की गई। 

पिछले एक दिन में कोविड-19 से दिल्ली में 109, पश्चिम बंगाल में 49, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 33, महाराष्ट्र में 30, केरल में 24, पंजाब में 22 तथा चंडीगढ़ में 21 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सत्तर प्रतिशत से अधिक मौत उन मरीजों की हुई जिन्हें पहले से कई बीमारियां थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत