1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 952 किलो प्याज बेचकर कमाया बस 1 रुपया!

952 किलो प्याज बेचकर कमाया बस 1 रुपया!

 Written By: Bhasha
 Published : May 25, 2016 10:04 am IST,  Updated : May 25, 2016 10:04 am IST

प्याज की गिरती कीमतों से परेशान एक किसान ने यहां अपनी व्यथा सुनाते हुये कहा है कि जिला कृषि उत्पाद विपणन समिति :एपीएमसी: में लगभग एक टन प्याज बेचकर वह केवल एक रपया ही कमा सका

onion price- India TV Hindi
onion price

पुणे: प्याज की गिरती कीमतों से परेशान एक किसान ने यहां अपनी व्यथा सुनाते हुये कहा है कि जिला कृषि उत्पाद विपणन समिति :एपीएमसी: में लगभग एक टन प्याज बेचकर वह केवल एक रपया ही कमा सका है। देवीदास परभाने :48: नाम के इस किसान का कहना है कि प्याज की कीमतों में गिरावट का असर उस जैसे कई किसानों पर पहले ही दिख रहा है। अन्य किसानों ने भी इस साल बंपर फसल के बावजूद औने पौने दाम वाले सौदे किए हैं।

परभाने ने कहा, हर दिन हम सूखा प्रभावित इलाकों में किसानों द्वारा आत्महत्या के समाचार सुन रहे हैं। हालांकि, प्याज की कीमतों के इस निचले स्तर तक आने के बाद मेरे जैसे किसानों का भी यही हश्र हो सकता है। परभाने पूरा गणित समझाते हुये कहते हैं कि उसने दो एकड़ जमीन में 80,000 रपये खर्च करके प्याज उगाया। उन्होंने कहा, 10 मई को मैंने 952 किलो प्याज एक ट्रक में लादकर पुणे स्थित एपीएमसी पहुंचाया। प्रति दस किलो प्याज के लिये मुझे 16 रपये मिले। यानी एक रपया साठ पैसे प्रति किलो का भाव मिला।

उन्होंने कहा, प्याज की कुल कीमत 1523.2 रपये मिली, इसमें से बिचौलिये ने 91.35 रपये कमीशन लिया, श्रमिक शुल्क 59 रपये रहा। इसके अलावा 18.55 रपये व 33.30 रपये विशिष्ट शुल्क के रूप में दिए गए। इसके अलावा 1320 रपये ट्रक ड्राइवर ने लिये जो प्याज लेकर एपीएमसी गया था। इस प्रकार कुल मिलाकर 1522.20 रपये खर्च हो गये। किसान ने कहा कि सभी कटौतियों के बाद उसके पास केवल एक रपया ही बचा। उसने कहा, मैं कम से कम तीन रपये प्रति किलो की उम्मीद कर रहा था। लेकिन इस तरह के सौदे से वह निराश है। एपीएमसी से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत