हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।
आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।
आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
कोरोना वायरस का टीका लगवाने के एक दिन बाद यहां 46 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्यकर्मी महिपाल के परिवार का आरोप है कि उनकी मौत टीकाकरण के कारण हुई। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वह ह्रदय रोग के मरीज थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिलिंद चंदर गर्ग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से कहा कि महिपाल की मौत का कारण ह्रदय रोग था। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि महिपाल ह्रदय रोग से पीड़ित थे।’’
चीन की एक खदान में करीब एक सप्ताह पहले हुए विस्फोट के कारण वहां फंसे 22 श्रमिकों में से 12 जीवित हैं जबकि सैंकड़ों बचावकर्ता उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सरकारी संवाद समिति ‘शिंहुआ’ ने सोमवार को बताया कि बचाव शाफ्ट के माध्यम से श्रमिकों की ओर से बचावकर्ताओं के दल को रविवार रात को भेजे गए एक लिखित संदेश में बताया गया कि अन्य 10 श्रमिकों का अभी कुछ पता नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण और सूरत मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो बच्चों को कथित तौर पर गंगनहर में फेंक दिया, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दूसरा बच्चा लापता है। हरिद्वार (देहात) के पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर ने बताया कि आरोपी लाखन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने ट्विटर पर एक मीम साझा करने पर बंगाली अभिनेत्री सायोनी घोष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया कि इस मीम से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। घोष ने दावा किया है कि मीम फरवरी 2015 का है और यह उन्होंने साझा नहीं किया है बल्कि यह किसी और की शरारत है जिसने तब उनका अकाउंट हैक किया था।
भारत के खिलाफ चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज लंच तक आस्ट्रेलिया ने चार विकेट 149 रन पर गंवा दिये। आस्ट्रेलिया के पास अब कुल 182 रन की बढत है। आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 369 रन के जवाब में भारत ने 336 रन बनाये थे। लंच के समय स्टीव स्मिथ 28 और कैमरन ग्रीन चार रन बनाकर खेल रहे हैं।
संपादक की पसंद