Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM शिवराज के गृह जनपद में किसान ने की खुदकुशी

CM शिवराज के गृह जनपद में किसान ने की खुदकुशी

Reported by: IANS Published : Dec 27, 2017 06:27 pm IST, Updated : Dec 27, 2017 06:27 pm IST

सीहोर के इच्छावर थाने के आर्या गांव के रहने वाले हरजी किशनलाल ने 22 दिसंबर को कीटनाशक पी लिया था...

farmer suicide- India TV Hindi
farmer suicide

सीहोर: मध्यप्रदेश में कर्ज से परेशान किसानों की आत्महत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जनपद सीहोर में किसान हरजी किशनलाल ने पांच दिन पहले कीटनाशक पी लिया था और उसकी बीती रात भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस कीटनाशक सूंघने से मौत की बात कह रही है।

सीहोर के इच्छावर थाने के आर्या गांव के रहने वाले हरजी किशनलाल ने 22 दिसंबर को कीटनाशक पी लिया था। परिजनों का कहना है कि उस पर लगभग दो लाख रुपये कर्ज था, जिसमें से 90 हजार रुपये सूदखोरों का था। इससे वह परेशान था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।

इच्छावर थाने के प्रभारी एम.आर. खान ने बताया कि किसान ने कीटनाशक पिया नहीं था, बल्कि सूंघा था, जिससे उसकी हालत बिगड़ी, उसे हमीदिया अस्पताल भोपाल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

खान का कहना है कि चिकित्सकों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि किसान ने कीटनाशक पीया नहीं है, बल्कि सूंघा ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सब कुछ सामने आ जाएगा।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement