1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. POK पाकिस्तान का ही हिस्सा रहेगा: फारूक अब्दुल्ला

POK पाकिस्तान का ही हिस्सा रहेगा: फारूक अब्दुल्ला

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2015 02:52 pm IST,  Updated : Nov 29, 2015 02:54 pm IST

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा, पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (POK) पाकिस्तान का हिस्सा है और वह उसके साथ रहेगा जबकि भारत जम्मू कश्मीर के अपने हिस्से पर नियंत्रण बरकरार

POK पाकिस्तान का ही...- India TV Hindi
POK पाकिस्तान का ही हिस्सा रहेगा: फारूक अब्दुल्ला

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा, पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (POK) पाकिस्तान का हिस्सा है और वह उसके साथ रहेगा जबकि भारत जम्मू कश्मीर के अपने हिस्से पर नियंत्रण बरकरार रखेगा। अब्दुल्ला ने दावा किया कि, यह प्रस्ताव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को दिया था।

अब्दुल्ला ने कहा, मुझे पता है कि जब अटल बिहारी वाजपेयी लाहौर गए...उन्होंने मुझे बताया था कि उन्होंने मुशर्रफ को प्रस्ताव दिया है कि वह उस हिस्से को ले लें और हम अपना हिस्सा रखते हैं और उस रेखा को ठीक कर लेते हैं ताकि लोगों के लिए इधर उधर आनजाना आसान हो जाए और व्यापार का विकास हो लेकिन वे इस पर तैयार नहीं हुए।

उन्होंने कहा, आज वे इसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं लेकिन हमें वार्ता शुरू करनी होगी।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत में शामिल होने की उठती कथित मांग के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा और दोनों देश राज्य के अपने..अपने हिस्से पर नियंत्रण बनाये रखेंगे।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा, ऐसा कभी नहीं होगा। वह :पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर: पाकिस्तान का हिस्सा है और वह पाकिस्तान का हिस्सा रहेगा। यह :जम्मू कश्मीर: भारत का हिस्सा है और यह भारत का हिस्सा रहेगा, आपको यह समझना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत