1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश विरोधी नारों से न तो देश टूटा है, न ही टूटेगा: फारुख अब्दुल्ला

देश विरोधी नारों से न तो देश टूटा है, न ही टूटेगा: फारुख अब्दुल्ला

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 14, 2016 12:58 pm IST,  Updated : Mar 14, 2016 12:58 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला का कहना है कि देश विरोधी नारों से न तो देश टूटा है और न ही टूटेगा। JNU प्रकरण को लेकर पूेछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कश्मीर में इस तरह की नारेबाजी आम है।

farooq abdullah- India TV Hindi
farooq abdullah

मेरठ: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला का कहना है कि देश विरोधी नारों से न तो देश टूटा है और न ही टूटेगा। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रसूलपुर धौलड़ी गांव में रविवार को एक कार्यक्रम में आये फारुख अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से बातचीत में JNU प्रकरण को लेकर पूेछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कश्मीर में इस तरह की नारेबाजी आम है।

उन्होंने कहा कि देश विरोधी नारों से न तो देश टूटा है और न ही टूटेगा। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार दिलाये जाने की बात कही थी। लेकिन दो साल बीत गये अभी तक युवाओं को रोजगार नही मिला है। यही नही विदेशों में जमा काला धन भी अभी तक वापस देश में नही आया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2 माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी तक जम्मू-कश्मीर में PDP और BJP सरकार बनाने के बारे में कोई फैसला तक नही कर सके हैं और इसका फायदा आतंकवादी उठा रहे हैं।

भारत-पाक तनाव के मसले पर फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि जमीन का फैसला लड़ाई के मैदान पर नही हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अचानक पाकिस्तान जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सही कदम है। इससे दोनों देशों के बीच बातचीत का माहौल तैयार होगा। आंतकवाद के सवाल पर फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि देश के विकास के लिए आंतकवाद का खात्मा बेहद जरुरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत