1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुड़गांव में सड़क किनारे मिला कन्या भ्रूण

गुड़गांव में सड़क किनारे मिला कन्या भ्रूण

 Written By: IANS
 Published : May 23, 2015 09:24 pm IST,  Updated : May 23, 2015 09:24 pm IST

गुड़गांव: राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुड़गांव शहर के पुराना जेल परिसर इलाके में शनिवार को सड़क किनारे एक पॉलीथिन में लिपटा हुआ एक कन्या भ्रूण पाया गया। मामले की जानकारी पुलिस ने दी।

गुड़गांव में सड़क...- India TV Hindi
गुड़गांव में सड़क किनारे मिला कन्या भ्रूण

गुड़गांव: राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुड़गांव शहर के पुराना जेल परिसर इलाके में शनिवार को सड़क किनारे एक पॉलीथिन में लिपटा हुआ एक कन्या भ्रूण पाया गया। मामले की जानकारी पुलिस ने दी। पिछले दो माह में शहर में पांच भ्रूण मिल चुके हैं, जिनमें से चार भ्रूण कन्या के थे। अभी तीन दिनों पहले ही पुलिस को सरकारी अस्पताल के पास एक भ्रूण मिला था।

एक राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुराना शहर इलाके में एक पॉलीथिन में लगभग छह माह के भ्रूण को लिपटा हुआ पाया।

प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अस्पताल में गर्भपात द्वारा भ्रूण को निकाला गया, क्योंकि जिस पॉलीथिन में वह लिपटा हुआ था, अमूमन उसका इस्तेमाल अस्पतालों में किया जाता है।

राज्य में रेवाड़ी जिले के बाद गुड़गांव का लैंगिक अनुपात सबसे कम है। जनगणना-2011 के अनुसार हरियाणा में प्रति एक हजार युवकों पर महिलाओं की संख्या 879 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत