1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IPS अमिताभ ठाकुर और उन्की पत्नी पर रेप का केस दर्ज

IPS अमिताभ ठाकुर और उन्की पत्नी पर रेप का केस दर्ज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 12, 2015 09:51 am IST,  Updated : Jul 12, 2015 10:01 am IST

नई दिल्ली: एक फोन रिकार्डिंग जारी कर मुलायम सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाने वाले यूपी के IPS अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी के खिलाफ लखनऊ में दुष्कर्म और SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा

IPS अमिताभ ठाकुर, पत्नी...- India TV Hindi
IPS अमिताभ ठाकुर, पत्नी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

नई दिल्ली: एक फोन रिकार्डिंग जारी कर मुलायम सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाने वाले यूपी के IPS अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी के खिलाफ लखनऊ में दुष्कर्म और SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप लगाने वाली महिला ने अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी पर 31 दिसंबर 2014 को लखनऊ के गोमतीनगर थाने में शिकायत की थी जिस पर अब मुकदमा दर्ज हुआ है।

ठाकुर ने एक मामले में यूपी के खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करवाई थी। उनका कहना है कि चूंकि उन लोगों ने खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के ख़िलाफ़ लोकायुक्त में शिकायत की हुई है, इसलिए उन्होंने दो महिलाओं की तरफ़ से उनके ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी FIR दर्ज़ करवाई है। अमिताभ ठाकुर के ख़िलाफ़ पहले से ही दाख़िल उसी शिकायत पर उनके ऊपर रेप का और उनकी पत्नी पर रेप की साज़िश करने का मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।

मुलायम सिंह के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

IPS अमिताभ ठाकुर ने शुक्रवार को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी कर मुलायम सिंह यादव पर धमकी देने का आरोप लगाया था। यह कथित तौर पर IG और मुलायम के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग थी। शिकायतकर्ता पुलिस महानिरीक्षक (नागर सुरक्षा) अमिताभ ठाकुर ने बताया, ‘मुझे लगा कि मुझे इस मामले में स्टैंड लेना चाहिए। इसलिए मैंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दी है।’

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय ने बताया कि अमिताभ और मुलायम सिंह की बात वाले टेप की सत्यता की जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत