1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बैंक में आग, 5 घायल: नई दिल्ली

बैंक में आग, 5 घायल: नई दिल्ली

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 03:24 pm IST,  Updated : May 12, 2015 03:26 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार को एक बहुमंजिली इमारत में स्थित एक बैंक में आग लगने से पांच लोग घायल हो गए। यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी। आग सुबह 11.40 बजे

बैंक में आग, 5 घायल: नई...- India TV Hindi
बैंक में आग, 5 घायल: नई दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार को एक बहुमंजिली इमारत में स्थित एक बैंक में आग लगने से पांच लोग घायल हो गए। यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी। आग सुबह 11.40 बजे के आसपास कनाट प्लेस स्थित हर्षा भवन में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की एक शाखा में लगी।

 

अधिकारी ने बताया कि घटना में पांच लोग घायल हुए हैं।

 

चार मंजिली इमारत में बैंक भूतल और प्रथम तल पर है।

अधिकारी ने बताया, "घटना स्थल पर दमकल की 15 गाड़ियां पहुंच चुकी है। बचाव कार्य जारी है।" उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी नहीं पता चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत