1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्‍ली के शास्‍त्री भवन में आग, फायरब्रिगेड की 5 गाडि़यां मौके पर पहुंची

दिल्‍ली के शास्‍त्री भवन में आग, फायरब्रिगेड की 5 गाडि़यां मौके पर पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2019 01:57 pm IST,  Updated : Jun 10, 2019 01:57 pm IST

नई दिल्ली के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले शास्त्री भवन में सोमवार दोपहर आग लग गई। यह आग शास्त्री भवन के डी-विंग में लगी है।

Shastri Bhawan - India TV Hindi
Shastri Bhawan 

नई दिल्‍ली के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले शास्‍त्री भवन में सोमवार दोपहर आग लग गई। यह आग शास्‍त्री भवन के डी-विंग में लगी है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाडि़यों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल आग के कारण का पता नहीं चल सका है। 

बता दें कि शास्‍त्री भवन नई दिल्‍ली की सबसे संवेदनशील इमारतों में से एक हैं। इस इमारत में मानव संसाधन विकास, कानून एवं न्‍याय, आईटी, कॉरपोरेट अफेयर्स, रसायन, संस्‍कृति आदि जैसे खास मंत्रालय है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत