मुंबई: यहां के साकीनाका इलाके की एक इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां और तीन वाटर टैंकर मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक (सुबह 6.30 बजे) आग पर काबू पाने का काम जारी था।
Related Stories
फिलहाल, इमारत में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि साकीनाका इलाके की दो मंजिला इमारत में शनिवार की सुबह चार बजे आग लगी। जिसके तुरंत बार दमकल विभाग को आग की जानकारी दी गई। इमारत में कितने लोग फंसे है, इसके बारे में अभी कोई अपडेट नहीं हैं।