1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: मालाबार हिल की 15 मंजिला इमारत में लगी आग

मुंबई: मालाबार हिल की 15 मंजिला इमारत में लगी आग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2020 09:23 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 11:35 pm IST

दक्षिण मुंबई के पॉश मालाबार हिल इलाके में बुधवार शाम को 15 मंजिला एक इमारत में आग लग गई। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालातों को काबू करने का काम शुरू कर दिया।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image Image Source : FILE

मुंबई: दक्षिण मुंबई के पॉश मालाबार हिल इलाके में बुधवार शाम को 15 मंजिला एक इमारत में आग लग गई। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालातों को काबू करने का काम शुरू कर दिया। घंटों की मेहनत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। इमारत से करीब 17-18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारी ने बताया कि मशहूर हैंगिंग गार्डन के नजदीक स्थित पालमा बिल्डिंग में बुधवार शाम सात बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि तत्काल आग बुझाने वाले आठ वाहन घटना स्थल पर रवाना किए गए। जिसके बाद घंटों आग को कोबू में करने की कोशिश की गई।

फिलहाल, आग पर कंट्रोल कर लिया गया है। मुंबई दमकल विभाग के चीफ फायर ऑफिर ने कहा कि "करीब 17-18 लोगों को इमारत से बाहर सुरक्षित निकाला गया है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत