1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु: एयर शो परिसर के पास लगी भीषण आग, लगभग 100 वाहन स्‍वाहा

बेंगलुरु: एयर शो परिसर के पास लगी भीषण आग, लगभग 100 वाहन स्‍वाहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2019 01:15 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 03:04 pm IST

बेंगलुरु में चल रहे एयर शो में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एयर शो परिसर के गेट नंबर 5 के पास भीषण आग लग गई।

Bangaluru Air Show- India TV Hindi
Bangaluru Air Show Image Source : ANI

बेंगलुरु में चल रहे एयर शो में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एयर शो परिसर के गेट नंबर 5 के पास भीषण आग लग गई। इस आग में 100 से ज्‍यादा वाहन जलकर खाख हो गए। इसमें अधिकतर दोपहिया वाहन हैं। बताया जा रहा है कि इस पार्किंग में 800 से ज्‍यादा वाहन पार्क थे। 

आस पास सूखी घास होने के चलते आग तेजी से फैली और एयर शो परिसर से ही धुंए का एक बड़ा गुबार देखने को मिला। हालांकि इस आग से एयर शो या किसी विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल फायरब्रिगेड आग बुझाने के काम में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि आज एयर शो आम पब्लिक के लिए खोला गया है। इसके चलते यहां काफी भीड़ भी है। आज यहां पर इंडियन एयरफोर्स की आकाशीय करतब दिखाने वाली टीम सूर्य किरण भी अपना प्रदर्शन करेगी। बता दें कि एयर शो से पहले सूर्यकिरण दस्‍ते के दो विमान आपस में टकरा गए थे, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत