1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: शास्त्री भवन में लगी आग पर पाया गया काबू, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

दिल्ली: शास्त्री भवन में लगी आग पर पाया गया काबू, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2019 03:07 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 03:53 pm IST

भारत सरकार के कई अहम मंत्रालयों के मुख्य कार्यालय की जगह शास्त्री भवन में मंगलवार को आग लग गई।

Fire breaks out at Shastri Bhawan New Delhi- India TV Hindi
Fire breaks out at Shastri Bhawan New Delhi Image Source : ANI

नई दिल्ली। भारत सरकार के कई अहम मंत्रालयों के मुख्य कार्यालय की जगह शास्त्री भवन में मंगलवार को आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग बुझाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां मौके पहुंची। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर अब काबू पा लिया गया है। इस हादसे में अभीतक किसी तरह के जान-मान की हानि की खबर नहीं है। 

शास्त्री भवन में  भारत सरकार के कई अहम मंत्रालयों का मुख्य कार्यालय है, इनमें मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कानून मंत्रालय, कंपनी मामलों का मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और सांस्कृति मंत्रालय अहम हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत