1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, दो दमकल कर्मी झुलसे

मुंबई में औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, दो दमकल कर्मी झुलसे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 22, 2018 10:58 am IST,  Updated : Jan 22, 2018 10:58 am IST

शहर के उपनगरीय अंधेरी इलाके के एक औद्योगिक क्षेत्र में आज तड़के भीषण आग लग गयी और आग बुझाते समय दो दमकल कर्मी झुलस गए। आग से परिसर का एक हिस्सा जलकर खाक हो गया।

mumbai- India TV Hindi
mumbai

मुंबई: शहर के उपनगरीय अंधेरी इलाके के एक औद्योगिक क्षेत्र में आज तड़के भीषण आग लग गयी और आग बुझाते समय दो दमकल कर्मी झुलस गए। आग से परिसर का एक हिस्सा जलकर खाक हो गया। एक दमकल अधिकारी ने कहा कि दमकल विभाग को कल देर रात एक बजकर 16 मिनट पर मरोल के पास मिस्त्री इंडस्ट्रीयल एस्टेट की एक मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना दी गयी। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मी आठ दमकल वाहनों के साथ वहां पहुंचे। (दिल्ली में खराब मौसम के चलते 10 ट्रेनें रद्द )

अधिकारी ने बताया कि आग की लपटें बिजली की तारों एवं दूसरी जगहों पर फैल गयीं और औद्योगिक क्षेत्र का एक हिस्सा जलकर खाक हो गया। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने घंटों मेहनत करने के बाद आग बुझा ली। अधिकारी ने बताया कि आग से दो दमकल कर्मी झुलस गए और उन्हें पास के कूपर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गयी।

इससे पहले गत 19 जनवरी को लोअर परेल इलाके के टोडी मिल्स कंपाउंड स्थित नवरंग स्टूडियो में भीषण आग लगी थी। गत छह जनवरी को उपनगरीय कंजुरमार्ग में स्थित सिनेविस्टा स्टूडियो में भी भीषण आग लगी थी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत