1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: दरिया गंज में टेंट के गोदाम में लगी भयानक आग, मौके पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौजूद

दिल्ली: दरिया गंज में टेंट के गोदाम में लगी भयानक आग, मौके पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौजूद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2019 07:55 pm IST,  Updated : Oct 09, 2019 07:55 pm IST

दरिया गंज में दिल्ली गेट के पास टेंट के गोदाम में भयानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

Fire breaks out in tent house in Darya ganj of Delhi- India TV Hindi
Fire breaks out in tent house in Darya ganj of Delhi

नई दिल्ली: दरिया गंज में दिल्ली गेट के पास टेंट के गोदाम में भयानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग को काबू करने में जुट गई। फिलहाल, मौके पर 12 दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं। हालांकि, अभी तक आग लगने के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन, बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली गेट इलाके में शाम 6 बजे न्यू जैन टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी थी। जहां यह गोदाम है वहां दिन में काफी भीड़-भाड़ रहती है। ऐसे में गोदाम में आग लगते ही चारों ओर हड़कम मच गया। जिसके बाद दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत