1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्‍तान ने सीमा से सटे गांवों और बीएसएफ पोस्‍ट पर रात भर की फायरिंग, भारत का मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्‍तान ने सीमा से सटे गांवों और बीएसएफ पोस्‍ट पर रात भर की फायरिंग, भारत का मुंहतोड़ जवाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2019 08:19 am IST,  Updated : Oct 03, 2019 08:19 am IST

पाकिस्तान ने एलओसी के निकट कल रात एक बार फिर जोरदार फायरिंग की। देर रात शुरू हुई फायरिंग सुबह करीब 4.30 बजे जाकर खत्म हुई।

ceasefire violation by Pakistan- India TV Hindi
ceasefire violation by Pakistan Image Source :

पाकिस्‍तान ने एलओसी के निकट कल रात एक बार फिर जोरदार फायरिंग की। देर रात शुरू हुई फायरिंग सुबह करीब 4.30 बजे जाकर खत्‍म हुई। इस बीच पाकिस्‍तान की ओर से हल्‍के एवं बड़े हथियारों से लगातार फायरिंग की गई। इस बीच भारतीय सेना की ओर से भी पाकिस्‍तान की इस नापाक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। 

प्रापत जानकारी के अनुसार पाकिस्‍तान की ओर से कल रात एलओसी से सटे हीरानगर सेक्‍टर पर भारी बमबारी की गई। यहां पाकिस्‍तान की ओर से रिहायशी इलाकों और बीएसएफ की चौकियों पर बमबारी की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत