1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दुकानों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की चार गाडि़यां मौके पर

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दुकानों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की चार गाडि़यां मौके पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 02, 2018 08:17 am IST,  Updated : Dec 02, 2018 08:17 am IST

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी के बिधान मार्केट के तुला पट्टी इलाके में यह आग लगी है।

ANI- India TV Hindi
ANI

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी के बिधान मार्केट के तुला पट्टी इलाके में यह आग लगी है। आग यहां मौजूद कपड़े की 4 दुकानों में लगी है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाडि़यां मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। 

इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए इंडिया टीवी के साथ बने रहिए। 

https://twitter.com/ANI/status/1069050871504351232

बता दें कि कोलकाता के बागड़ी बाजार में इस साल सितंबर में भीषण आग लगी थी। करीब 2 दिनों की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली थी।  आग जिस इमारत में लगी वो काफी घने इलाके में था जिसकी वजह से आग बुझाने में कई दिक्कतें आ रही थीं। साठ साल पुरानी इमारत भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यालय और राइटर्स बिल्डिंग से लगभग एक किलोमीटर दूर है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियां लगाई गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत